फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 800 वाहन स्वामियों पर छह करोड़ टैक्स बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के आठ सौ वाहन मालिकों पर परिवहन विभाग का करीब छह करोड़ रुपये टैक्स बकाया है। एकमुश्त समाधान योजना से वाहन मालिकों की बचत होगी, वहीं परिवहन विभाग की आय भी बढ़ेगी। वाहनों के टैक्स पर करीब दो करोड़ से अधिक जुर्माना है।
विज्ञापन

पंजीकरण कराकर वाहन मालिक तीन महीने में टैक्स जमा करेंगे तो उनकी बचत होगी। छोटे वाहनों का 200 रुपये और बड़े वाहनों में 500 रुपये में पंजीकरण होगा। एक मुश्त समाधान योजना में पूरा टैक्स जमा करने वाले वाहन मालिक का शत प्रतिशत ब्याज माफ किया जाएगा।
वाहन मालिकों से बकाया टैक्स की वसूली के लिए परिवहन विभाग की तरफ से अभियान चलाया जाता है, लेकिन वाहन मालिक जुर्माना अधिक होने से जमा नहीं करते। इसके लिए एक बार फिर एक एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई है। अधिसूचना जारी होने की तिथि से पूर्व पंजीकृत वाहनों का बकाया टैक्स चुकाने के लिए तीन महीने का समय दिया गया है।
विज्ञापन

इसके तहत वाहन मालिक को बकाया देय करों की कुल धनराशि एकमुश्त जमा करनी होगी। इसमें छोटे वाहनों के लिए 200 और बड़े वाहनों के लिए 500 पंजीकरण शुल्क तय किया गया है। परिवहन विभाग के आंकड़ो पर गौर करें तो 800 वाहन स्वामियों पर करीब छह करोड़ टैक्स बकाया है, जिसमें दो करोड़ जुर्माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें