सीतामढ़ी। पुलिस चौकी भवन के दिन बहुरने वाला है। सीतामढ़ी ट्रस्ट पुलिस चौकी के लिए नया भवन बनवाएगा। फिलहाल पुलिस चौकी को थोड़ी दूर दूसरे भवन में ले जाया जाएगा।
सीतामढ़ी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस के जवानों की सुरक्षा को लेकर अमर उजाला ने आठ अप्रैल के अंक में जर्जर भवन में चल रही पुलिस चौकी नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। अब पुलिस चौकी को सुरक्षित भवन में स्थानांतरित करने के प्रयास शुरू हो गए हैं। ट्रस्ट ने सीतामढ़ी पुलिस चौकी के लिए नया भवन बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि सीतामढ़ी मंदिर के मुख्य गेट पर सीतामढ़ी पुलिस चौकी की स्थापना की गई है, लेकिन जिस भवन में पुलिस चौकी थी वह भवन काफी पुराना और जर्जर हो गया है। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता है। छत की सरिया बाहर दिख रही है। छत से बालू और गिट्टी गिरती है।