फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरी, मलबे में दबने से मजदूर की माैत, एक घायल

विज्ञापन
जीयनपुर में शटरिंग गिरने के बाद मौके पर ग्रामीणों से बात करती पुलिस। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
सुरियावां थानाक्षेत्र के जीयनपुर गांव में मंगलवार की रात नाै बजे निर्माणाधीन मकान की छत की शटरिंग गिर गई। मलबे में दबने से मजदूर चंद्रेश कुमार उर्फ सभापति (50) निवासी वीरमपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

एएसपी के मुताबिक जीयनपुर गांव में संतलाल के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। मकान की छत की अब ढलाई होनी थी। मंगलवार को ढलाई के लिए शटरिंग लगाई गई थी। निर्माण कार्य के दौरान अचानक शटरिंग और लिंटर भरभराकर नीचे गिर गया। इससे वहां मौजूद लोग मलबे की चपेट में आ गए। लिंटर गिरने की तेज आवाज के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
हादसे में चंद्रेश कुमार उर्फ सभापति पुत्र साहब लाल बिंद निवासी बीरमपुर मलबे में दब गए। बचाव दल और ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वहीं बल्लू (40) निवासी बैरीपरवा को मामूली चोटें आईं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए एएसपी शुभम अग्रवाल और सीओ भदोही सुमित कुमार त्रिपाठी ने घटनास्थल का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली। इस मौके पर सुरियावां के अलावा दुर्गागंज व अन्य थानों की पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि रात करीब नौ बजे निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरने की सूचना मिली। सूचना पर स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर ठेकेदार हरिश्चंद्र मौर्य और मकान मालिक संतलाल गौतम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें