फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: समायोजन को लेकर शिक्षामित्रों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले शिक्षामित्रों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की। शिक्षामित्रों ने टीईटी पास 60 हजार शिक्षामित्रों का शिक्षक पद पर समायोजन, बकाया मानदेय का भुगतान, 12 महीने का मानदेय, कैशलेस इलाज, सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष करने तथा मृत शिक्षामित्रों के परिवार के सदस्यों को आर्थिक मदद और नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने कहा कि बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के निर्देश पर बेसिक शिक्षा निदेशक ने समायोजन के लिए कहा था। उनके अनुसार बाराबंकी समेत दो जिलों में समायोजन हो चुका है, लेकिन भदोही में अब तक इसका पालन नहीं हुआ है। इससे शिक्षामित्रों को 50 से 60 किलोमीटर दूर ड्यूटी करने जाना पड़ रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शाहनवाज खां, संतराम प्रजापति, राज नारायण राव, राजकुमार, हीरामणि, सुशील कुमार, जयप्रकाश, सूबेदार यादव, विजय शंकर यादव, मनोज कुमार यादव, सूर्यभान भारती और राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें