भदोही। दावत-ए-इस्लामी के गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन इकाई की ओर से सोमवार को नगर के एमए समद इंटर कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 18 यूनिट रक्त एकत्र हुआ, जिसे जिला ब्लड बैंक की टीम अपने साथ ले गई। आरिफ अत्तारी ने बताया कि संस्था की ओर से हर तीन महीने में रक्तदान शिविर लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि संस्था सामाजिक जागरूकता के साथ रक्तदान के लिए भी लोगों को प्रेरित करती है। उन्होंने बताया कि कई लोगों में रक्तदान से कमजोरी आने की भ्रांति है, जबकि स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में रक्त की पूर्ति स्वाभाविक रूप से हो जाती है।
शिविर में महमूद अत्तारी, अख्तर रहमान, अब्दुल रहमान, राशिद अत्तारी, आदिल अत्तारी, राशिद हबीबी, ओवैसी अत्तारी, सद्दाम अत्तारी, अब्दुल वाहिद, अफजल और अली अत्तारी ने रक्तदान किया।