फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से चरवाहा की मौत, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गुलौरी गांव में सोमवार को करंट की चपेट में आकर बालनाथ पाल (50) की मौत हो गई। बालनाथ के पुत्र मुकेश कुमार पाल की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन की तरह बालनाथ पाल पालतू पशुओं को चराने के लिए खेत की ओर ले गए थे। एक खेत में बोई हुई दलहनी फसलों को छुट्टा पशु और नीलगायों से बचाने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। बैरिकेडिंग के चारों ओर लगे लोहे के तारों में करंट प्रवाहित हो रहा था। खेत की ओर गए एक पशु को हांकते समय करंट की चपेट में आकर बालनाथ पाल ने मौके पर दम तोड़ दिया। खेत में पड़े शव को लेकर परिजन जब कोतवाली पहुंचे, तब पुलिस सक्रिय हुई। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बालनाथ के पुत्र कमलेश कुमार पाल की तहरीर पर गुलौरी निवासी कृष्णा पांडेय, विजय मिश्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें