फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटे हाथ के सहारे न्याय के लिए संघर्ष

Fri, 25 Dec 2015 02:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बृहस्पतिवार को एसपी ने हाथ के कंकाल को पोस्टमार्टम और डीएनए टेस्ट कराने के लिए भेजा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिस युवक की मौत हुई है, वह अपनी बहन के अपहरण के मामले में मुख्य गवाह था।
 गोपीगंज थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर में 29 अगस्त की रात कुछ लोगों ने 19 वर्षीय अरविंद को पार्टी देने के बहाने बुलाया, लेकिन उसके बाद वह लौटा नहीं। सुबह पिता राम विलास को सूचना मिली कि अरविंद का शव रेल पटरी पर पड़ा है।

 राम विलास के अनुसार जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो पुलिस कर्मियों ने शव बोरे में भर दिया था और समझाया कि पोस्टमार्टम मत कराओ, तुम्हारे बेटे ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


 पुलिस ने आनन-फानन में गंगा किनारे ले जाकर शव को गंगा में विसर्जित कर दिया। लेकिन राम विलास को कुछ दिनों बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक क्षत-विक्षत हाथ मिला।

 उसे नोचकर खाने वाला एक कौआ और कुत्ता भी पास में ही मृत अवस्था में पड़े थे। उन दोनों के शव नीले पड़ गए थे। पास में कुछ इंजेक्शन भी पड़े  थे। तब उन्हें शक हुआ कि यह हाथ अरविंद का है और उसको जहर देकर मारा गया है। फिर शव रेल पटरी पर फेंका गया है।
राम विलास ने बताया कि मैंने इस बात की जानकारी गोपीगंज पुलिस को दी। आठ-नौ बार गोपीगंज थाने में न्याय की गुहार लगाई पर पुलिस ने कुछ नहीं किया।

इस पर वह 18 सितंबर को चीफ जुडीशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट में गए। कोर्ट ने 31 अक्तूबर पुलिस को आदेश दिया कि हत्या का केस दर्ज कर जांच की जाए।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 29 नवंबर को गांव के रामबाबू, पंडित लाल और नेब्बू गुप्ता पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में खास यह है कि अरविंद की बहन का कुछ वर्ष पहले अपहरण हुआ था, जिसमें भी कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज हुआ था और उसमें अरविंद गवाह था।
विज्ञापन


 वह पटना में नौकरी करता था और उस समय अपहरण मामले में ही गवाही देने भदोही आया था।

कोट...
 साढ़े तीन महीने बाद अपने इकलौते बेटे को खोने वाले पिता को न्याय की आस जगी है। अब कटा हाथ मौत का राज  खोलेगा। मामले में पुलिस ने मृतक की बहन के अपहरण में दोषी तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है।
- दीपक रावत, पीड़ित के वकील।

कोट...
कटे हाथ का पोस्टमार्टम और डीएनए टेस्ट कराने का आदेश दिया गया है। मामले में अपराध शाखा को जांच सौंपी गई है।
- अनिल कुमार राय, एसपी, भदोही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें