जिलेभर के नगरों, बाजारों और गावों में घोड़े, ऊंज, बाइक, चार पहिया वाहनों, मक्के और मदीना शरीफ के रौजे संग अजीमोशान जुलूसे मोहम्मदी निकाली गई।
नगर क्षेत्र में भ्रमण करके गुलाम-ए-रसूल ने पैगंबर की आमद का जश्न मनाया। इस दौरान कालीन नगरी भदोही पूरे दिन सरकार की आमद मरहबा..। मदनी की आमद मरहबा समेत पैगंबर की शान में नारों से गूंजता रहा।
जुलूस में अरबियन लिबास में शामिल युवाओं ने आमदे मुस्तफा पर इस्लामिक तहजीब का एहसास कराया। गरीबों, यतीमों, असहायों, बेवाओं, बेसहारों, गुलामों को इज्जत बख्शने वाले ताजदारे मदीना की शान में दिल और जान न्यौछावर करते रहे।
अकीदतमंदों ने जुलूस में शामिल बच्चे, बुढ़े और जवान सभी लोगों को बिरयानी, जर्दा, पुलाव, हलवा समेत तमाम पकवानों का लंगर भी बांटा।
ज्ञानपुर नगर के पुरानी बाजार, भुड़की, बालीपुर, तहसील रोड की इस्लामिक कमेटियों की ओर से जुलूसे मोहम्मदी निकाली गई, हास्टल चौराहा, बालीपुर, तहसील रोड, पुरानी बाजार के बाद नगर भ्रमण करते हुए नथईपुर रोड स्थित करबला पहुंचकर जुलूस समाप्त हुआ।
जुलूस के दौरान कोतवाल पीके त्रिपाठी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की चौकसी कड़ी रही। इससे इतना लंबा जुलूस एकदम शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। जुलस में सभासद अकरम मल्ले, शकील खां दादा, जमील अहमद, मोहम्मद मोनिश अली, बेलाल अहमद, मुनीर अहमद, पूर्व चेयरमैन डॉ.घनश्याम दास, अब्दुल कयूम फारूकी, भरत, इकरामआदि रहे।
घोसिया संवाददाता के अनुसार, नगर में अंजुमन रजा-ए-मुस्तफा कमेटी से अजीमो शान जुलूसे मोहम्मदी निकाली गई। जामिया फाजिलिया कच्चा तालाब से जुलूस निकल कर शाहनगर, ईदगाह, पश्चिम मोहाल, हिकमतगंज, पक्का चौक, तकिया, मिश्रानी, सिन्हा रोड, जीटीरोड, सदररोड, मेन मार्केट, भ्रमणकर वापस उसी स्थान पर समाप्त हो गई।जुलूस में हाफिज सलाहुद्दीन, चेयरमैन नुमान अहमद, पूर्व चेयरमैन एबरार अहमद, मौलाना अली हुसैन, मौलाना रियाज, इमाम तनवीर, असलम चौधरी, मोहम्मद शुएब, आजाद राइन आदि रहे।
गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, यौमे पैदाइश जश्ने ईद मिलादुन्नबी स.अलैह वसल्लम का जुलूसे मोहम्मदी नगर में जोहर की नमाज के बाद जामा मस्जिद से निकाली गई। जुलूस पूरी शानो शौकत से नगर में भ्रमण किया। हजारों की तादाद में मुसलमानों ने इस में शिरकत किया।
सरकार की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा के नारे लगा रहे थे। इस्लामी परचम लहराते हुए दरुद शरीफ पढ़ रहे थे। पड़ाव, स्टेशन रोड, पश्चिम मोहाल, छोटी चौराहा, अंजही मोहाल, चुड़िहारी मोहाल होते हुए, चौराहा, सदर बाजार, मिर्जापुर रोड होकर वापस जामा मस्जिद पहुचकर समाप्त हुई।
जुलूस में हाजी सुब्हान अली, माबूद खां, गुड्डू चौधरी, हाजी इकबाल, हसनैन, अमीरुल्ला, हाजी नूरहसन, हाजी उस्मान हाजी हलीम, मोहम्मद अहमद, सगीर, अकरम, सरवर, बल्ला हाश्मी, एनुलहक आदि रहे।
सुभाषनगर संवाददाता के अनुसा, सूफीनगर में दारुल उलूम सूफिया चिश्तिया से जुलूसे मोहम्मदी निकाली गई, जुलूस में काफी संख्या में लोग शामिल रहे।
इसी तरह बनकट खास में भी जुलूसे मोहम्मदी निकाली गई। इसमें हाजी सम्सुद्दीन, हाफिज मुनीर अहमद, मोहम्मद मुस्लिम, अकबर अली समेत तमाम लोग शामिल हुए। इसी तरह सराय जगदीश में भी निकाली गई जुलूसे मोहम्मदी में बंदेअली शाह, हाफिज इरफान अली, हाफिज अनीश अहमद, मोहम्मद बबलू, इदरीस अहमद, दारा समेत बड़ी संख्या में लोग रहे।
मोढ़ संवाददाता के अनुसार, इलाके के भिखारीरामपुर में ईद मिलादुन्नबी का जूलूस निकाला गया। इसमें मोइनुद्दीन, मोहम्मद हसन, रहमान, शमशीर, निजाम अंसारी आदि रहे।
इसी तरह चकंचदा, सनाथपुर, मनीगंज, सिंहपुर, लालीपुर में भी जुलूस निकाला गया। माधोसिंह बाजार में बाराने रहमत कमेटी की ओर से अजीमोशान जुलूस निकाला गया। जुलसे माधोसिंह जीटी रोड भ्रमण करके खमरिया रोड पर फाटक तक गया। जुलूस में मेहमाने खुशूशी सैयद मखमूर रजामी शामिल हुए।
जुलूस में बेशुमार बाइक, कार, घोड़े, ऊंट समेत तमाम रौजे शामिल रहे। इस मौके पर जावेद प्रधान, वाजिद अली, डॉ. सनवारूल हक समेत तमाम लोग शामिल रहे। इसी तरह जिले के दुर्गागंज, ऊंज, औराई, बाबूसराय, महराजगंज आदि स्थानों पर भी जुलूस निकाला गया।
सुरियावां संवाददाता के अनुसार, नगर में मदरसा इस्लामिया गुलसने मदीना से जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में घोड़ा, उंट, पालकी, झण्डा, आदि के साथ मदरसों के बच्चों, शिक्षकों संग मुस्लिम नागरिको ने नगर में भ्रमण किया। इस मौके पर इसराईल अंसारी, रउफ हासमी, अब्दुल खालिक, रइस, फारूक एडवोकेट, मकबूल, इकलाख, मासूक अली, छेदी मास्टर, इमरान, मुनौवर, छुट्टन, शफीक, सरवर, सोनू, सहाबुद्दीन, अनवर, जावेद आदि मौजूद रहे।