घोसिया। जिले के सात युवा कराटे खिलाड़ी नेपाल की राजधानी काठमांडू में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंगलवार को रवाना हो गए। माधोसिंह स्टेशन से वे ट्रेन से गोरखपुर जाएंगे। वहां से नेपाल जाएंगे। सात और आठ अगस्त को होने वाली द्वितीय साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में वे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएम सिंह गहरवार ने बताया कि प्रतियोगिता में छह से 18 वर्ष तक के सब जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खिलाड़ियों में सृष्टि दुबे, तृषा गुप्ता, मोहम्मद रजा, आमीना सिद्दीकी, वृद्धि मौर्य, अनंत दुबे और अनू सिद्दीकी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के साथ कोच एवं अभिभावकों सहित कुल 13 सदस्य नेपाल के लिए रवाना हुए हैं। कोच आदर्श शुक्ला ने बताया कि हमारे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।