फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे एसडीएम, बाढ़ चौकियों को देखा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। बारिश के साथ ही गंगा का जलस्तर भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट हो गया है। मंगलवार को एसडीएम ज्ञानपुर अरुण दीक्षित अति संवेदनशील क्षेत्र कोनिया में पहुंचे। जहां बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों में पहुंचकर जानकारी ली। राहत शिविरों का जायजा लेकर व्यवस्थाएं दुरूस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसडीएम जिले के अंतिम छोर पर स्थित छेछुआ गांव पहुंचे। कटान प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने धनतुलसी स्थित श्री नारायण इंटर कॉलेज में स्थापित होने वाले बाढ़ राहत शिविर और चौकी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डॉ. योगेश पांडेय और एएनएम आशा से स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। चौकी प्रभारी कटरा काशीनाथ यादव से कानून व्यवस्था और क्षेत्रीय स्थिति के बारे में भी पूछताछ की गई। धनतुलसी के बाद एसडीएम ने इटहरा स्थित शिवकरन मिश्रा इंटर कॉलेज में बने बाढ़ राहत शिविर का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पीएचसी पर एंटी वेनम की व्यवस्था करा दी गई है। अभी चेतावनी बिंदु 80.200 मीटर से 11 मीटर नीचे गंगा का जलस्तर है। जरूरत पड़ने पर सारी व्यवस्थाएं दुरूस्त करा दी जाएंगी। इस दौरान नायब तहसीलदार कोनिया प्रमोद गुप्ता, लेखपाल हरितोश द्विवेदी, ताराशंकर, सर्वेश शुक्ला, पंकज सिंह और अवनीश चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें