जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे थम रही है। बृहस्पतिवार को सात नए संक्रमित मिले, जबकि 14 इलाज के बाद स्वस्थ हो गए। इससे एक्टिव केस की संख्या घटकर 61 हो गई है।
एक सप्ताह से संक्रमितों की संख्या 10 से कम ही बनी हुई है, जबकि उससे अधिक मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि नए संक्रमित मिले मरीजों को होम आइसोलेशन में रखकर जरूरी दवाएं दी जा रही हैं।