फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में ही उखड़ गई सर्विसलेन की सड़क

विज्ञापन
भदोही जिले के औराई में दो माह पूर्व हाईवे के किनारे बनी सर्विल लेन की हालत। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
औराई। हाईवे पर सिक्सलेन का सर्विसलेन भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। दो माह पूर्व बनी सड़क उखड़ चुकी है। इसको लेकर नागरिकों की नाराजगी बढ़ने लगी है। परिवहन मंत्री को पत्र भेजकर कार्यदायी संस्था की जांच कराने की मांग की गई। करीब ढाई वर्ष से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर सिक्सलेन का कार्य हो रहा है। जिस पर करोड़ों रुपये खर्च हो रहा, लेकिन राजमार्ग प्राधिकरण और कार्यदायी संस्था के आपसी तालमेल से मानक को दरकिनार कर दिया गया।
विज्ञापन

औराई चौराहे के आसपास मार्च में बनी सर्विसलेन की सड़क कई स्थानों पर धंस गई जबकि कई स्थानों पर उखड़ गई। दबी जुबान लोग यह कहने से पीछे नहीं हो रहे हैं कि जितनी बड़ी कंपनी उतना बड़ा फायदा लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। मामला फ्लाईओवर का हो या फिर अंडरपास, नाला, डिवाइडर निर्माण का। सभी मामलों में मानक की अनदेखी की गई है। निर्माण में बरती जा रही अनदेखी का ही परिणाम है कि लेपन छोड़ते समय लेन अनगिनत गड्ढों में तब्दील होकर हादसों का एक बड़ा कारण बन रही है।
औराई चौराहा तो एक बानगी है। हंडिया-राजातालाब के 60 किलोमीटर वाले इस खंड पर जंगीगंज, गोपीगंज, माधोसिंह, घोसिया, ऊंज तक किसी भी समय अनदेखी की हकीकत होश उड़ा देगी। परियोजना निदेशक अश्वनी राय ने कहा कि जलनिकासी के लिए नाला निर्माण में उत्पन्न हो रहे व्यवधान से उक्त समस्या आ रही है। शीघ्र ही स्थलीय निरीक्षण कराकर उखड़ रही लेन को दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें