फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती: तीन घंटे ही चली काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट पर बुधवार को शुरू हुई शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग तीन घंटे ही चल सकी। कोर्ट का आदेश आने पर काउंसलिंग स्थगित कर दी गई, हालांकि तब तक सौ महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हो चुकी थी।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की कमी पूरी करने के लिए शासन से 69 हजार शिक्षक भर्ती का रास्ता कुछ दिन पूर्व ही साफ हुआ। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों की तीन से पांच जून तक डायट पर काउंसलिंग होना था। बुधवार को सुबह नौ बजे से ही जोरईं स्थित डायट परिसर में विभिन्न जिलों से अभ्यर्थी पहुंचने लगे। 10 बजे से चार काउंटरों पर काउंसलिंग शुरू हुई। दोपहर करीब एक बजे तक लखनऊ कोर्ट की ओर से काउंसलिंग पर रोक लगाने का आदेश पारित हो गया। निदेशालय से पत्र आने के बाद काउंसलिंग को रोक दिया गया। इससे दूर-दराज से आए अभ्यर्थी मायूस होकर लौट गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर काउंसलिंग रोक दी गई है। करीब सौ अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें