उप डाकघर ज्ञानपुर का सर्वर फेल होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विभिन्न योजनाओं का पैसा जमा करने के लिए आए उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा।
उपभोक्ता गणेश राय, अमृतलाल, प्रमोद कुमार, लालजी मौर्य ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार डाकघर की सुविधा बढ़ा रही है लेकिन विभागीय लापरवाही से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। पोस्टमास्टर शाहिद खान ने कहा कि 27 अगस्त से डाकघर सीबीएस प्रणाली से जुड़ा है।