फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावक बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें

Tue, 01 Sep 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को यूनिफार्म वितरित करने के लिए सोमवार को प्राथमिक विद्यालय चककलूटी और चकमानधाता में यूनिफार्म वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु, सीडीओ आरपी मिश्रा और डीघ ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्रा ने बच्चों को यूनिफार्म  वितरित किया।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय चककलूटी में बच्चों को यूनिफार्म वितरित करते हुए जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कहा कि सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। शिक्षकों के अलावा अभिभावक भी बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें।

इस मौके पर ग्राम प्रधान इसरावती देवी, कैलाशनाथ यादव, धीरेंद्र यादव, अखिलेश यादव, सूर्यबली बिंद,आदि रहे। जंगीगंज संवाददाता के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय चकमानधाता में मुख्य विकास अधिकारी आरपी मिश्रा और ब्लाक प्रमुख डीघ मनीष मिश्र ने संयुक्त रूप से यूनिफार्म वितरित किया।
विज्ञापन


 इसी तरह प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय चितईपुर में बच्चों को यूनिफार्म वितरित किया गया। प्राथमिक के 138 और पूर्व माध्यमिक के 49 बच्चों को यूनिफार्म दिया गया। प्राथमिक विद्यालय चकमानसिंह में प्रबंध समिति के अध्यक्ष फूलचंद्र गौतम ने बच्चों को यूनिफार्म वितरित किया। इस मौके पर बनारसी दास, शेषलाल पटेल, पूनम मौर्य, शकुंतला देवी, मुनक्का देवी आदि मौजूद रहे।

प्राथमिक विद्यालय कांवल में ग्राम प्रधान गीता देवी ने यूनिफार्म वितरित किया। प्राथमिक विद्यालय लालानगर में समारोह आयोजित कर बच्चों को यूनिफार्म वितरित किया गया। ग्राम प्रधान नरेश कुमार ने 150 से अधिक बच्चों को ड्रेस वितरित किया। इसी तरह प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकसुंदर में बच्चों को यूनिफार्म बांटा गया। इस मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कमलेश कुमार, ग्राम प्रधान सरोजा देवी, फूलचंद्र, अजीत, राज नारायण पाल, मनोज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें