सीनीयर हाकी जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक। स्रोत- स्टेडियम
मूंसीलाटपुर स्पोर्ट्स स्टे़डियम में मंगलवार को सीनियर महिला हॉकी के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। चयन ट्रायल में 10 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें मंडलीय चयन ट्रायल के लिए चयनित कर लिया गया।
स्टेडियम के हाॅकी के प्रशिक्षक मुनौव्वर हुसैन और जिला हॉकी संघ के सचिव राजकमल की देखरेख में ट्रायल लिया गया। हाॅकी प्रशिक्षक ने बताया कि सुमन यादव, प्रतीक्षा राय, रोशनी, खुशी यादव, अनु, खुशी बिंद, आंचल बिंद, महिमा गौतम, अंजली मौर्य एवं लक्ष्मी यादव ने हिस्सा लिया, जिनके चयन की संस्तुति की गई। जिला उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मंडलीय ट्रायल 12 अगस्त को दोपहर डेढ़ बजे भिसकुरी पहाड़ी, मिर्जापुर में आयोजित किया गया है। ये सभी चयनित खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में हिस्सा ले सकेंगे। चयनित खिलाड़ी ओम प्रकाश की देखरेख में मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करने जाएंगे। संवाद