नगर में बुधवार की रात भारत मिलाप की लीला हुई। लीला में चारों भाइयों के मिलन को देखकर लोगों की आखें भर गईं। जय श्रीराम के जयकारे से नगर गुंजायमान हो उठा।
मेले में करीब 15 से अधिक लांग विमान निकाले गए। ऑपरेशन सिंदूर, फिल्म छावा, अघोरी, शिव तांडव, कालनेमि वध आकर्षण वाले लांग आकर्षण के केंद्र रहे। रात आठ बजे राम और लक्ष्मण का रथ भजईपुर स्थित हनुमान मंदिर से चला।
भरत और शत्रुघ्न का रथ राधाकृष्ण मंदिर से चला। पुलिस चौकी के पास चारों भाई दौड़ते हुए गले मिले। इस दाैरान जिला पंचायत सदस्य अमित सिंह, समाजसेवी सरदार अहमद, मंगल मौर्य, परितोष बरनवाल, चंद्रशेखर जायसवाल, विनोद कुमार मौर्य, पवन बरनवाल, सतीश सेठ, सर्वेश मौर्य, चंद्रबली मौर्य, शिवचंद्र मौर्य माैजूद रहे। उधर,
चाैरी में हुई सीता स्वयंवर की लीला : चौरी। बाजार की रामलीला में बुधवार की रात कलाकारों ने सीता स्वयंवर, परशुराम लक्ष्मण संवाद का जीवंत मंचन किया।
राजा जनक ने प्रतिज्ञा किया कि जो भी राजा या राजकुमार शिव धनुष का खंडन करेगा उसी के गले में सीता वर माला पहनाएगी। स्वयंवर में दूर दराज से राजा पहुंचे।
गुरु विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण भी आए, एक भी राजा शिव धनुष का खंडन नहीं कर सके। अंत में गुरु के आदेश पर राम ने शिव धनुष का खंडन किया। देर रात तक श्रद्धालुओ की भीड़ रही। इस मौके पर राजेंद्र मिश्रा, श्यामबिहारी पटेल, टुन्ना जायसवाल, जय प्रकाश सोनकर, इंदल चौरसिया, राजबली पटेल आदि मौजूद रहे।
सीता स्वयंवर की लीला हुई : चौरी। बाजार की रामलीला में बुधवार की रात सीता स्वयंवर, परशुराम लक्ष्मण संवाद की लीला हुई।
इस मौके पर राजेंद्र मिश्रा, श्यामबिहारी पटेल, टुन्ना जायसवाल, जय प्रकाश सोनकर, इंदल चौरसिया, राजबली पटेल मौजूद रहे।