फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अक्षय नवमी पर किया आंवले के वृक्ष का किया पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अक्षय नवमी का पर्व बृहस्पतिवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। लोगों ने विधि विधान से आंवला के वृक्ष का पूजन किया। वृक्ष के नीचे भोजन बनाकर प्रसाद ग्रहण किया। ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां, गोपीगंज, चौरी, औराई आदि स्थानों पर आंवला वृक्ष की पूजा की गईं। शाम को लोग परिवार के साथ वृक्ष के नीचे भोजन ग्रहण किया। भिदिऊरा गांव निवासी आचार्य गणेश पांडेय ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी का पर्व मनाया जाता है। अक्षय नवमी को आंवला नवमी या कुष्मांडा नवमी के नाम से भी जाना जाता है। तीन साल लगातार अक्षय नवमी का व्रत उपवास एवं पूजा करने से फल की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान लक्ष्मी नारायण, विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है। वृक्ष के पास भोजन पकाने और खाने से अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति होती है। संवाद
विज्ञापन


देव प्रबोधिनी एकादशी कल

गोपीगंज। हिया भावसिंहपुर निवासी आचार्य पंडित दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देव प्रबोधिनी, हरि प्रबोधिनी, देवोत्थान एकादशी के नाम से जाना जाता है। एकादशी तिथि से कार्तिक पूर्णिमा तक शुद्ध देसी घी के दीपक जलाने से जीवन में सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है। भगवान विष्णु असाढ़ शुक्ल एकादशी के दिन क्षीरसागर में योग निद्रा के लिए प्रस्थान करते हैं और कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से जागृत होते हैं। एक नवंबर को देव प्रबोधिनी एकादशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें