फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रिमांड में उगला राज, असलहा और बम बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। थानाक्षेत्र के हरदुआं गांव में करीब 20 दिन पूर्व हुए बमबाजी कांड में पुलिस को सफलता हाथ लगी। पुलिस रिमांड पर एक आरोपी ने कई राज उगले। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अवैध असलहा और बम बरामद किया। घटना में शामिल छह आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। जोगापुर हरदुआ गांव में 24 मई की रात में गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। उसी दौरान एक पक्ष ने असलहे से फायरिंग कर बमबाजी भी किया। घटना के दौरान कुछ बाहरी सामान में तोड़फोड़ भी की गई। उक्त घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पांच नामजद और 20 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज किया।
विज्ञापन

लापरवाही में एसपी अभिनव त्यागी ने सराय कंसराय के चौकी इंचार्ज सूरजबली वर्मा को निलंबित कर दिया था, जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें गठित की। पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व सर्वेन्द्र गिरी, धीरज कुमार, लकी गिरी, दीप यादव, विकास सरोज निवासी हरदुआ और राजकुमार गिरी उर्फ बमबम गिरी निवासी गोसाई का पूरा गांव के पास से ही घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को राजकुमार गिरी उर्फ बमबम गिरी निवासी गोसाई का पुरा को पुलिस ने चार घंटे के लिए कस्टडी में लिया। गहन पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हरदुआं गांव के खंडहर मकान में सीमेंटेड टूटी हुई चादर में छिपाकर रखा एक तमंचा और दो देसी बम बरामद किया। जिसके आधार पर आरोपियों पर धाराएं बढ़ाई गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें