फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: धनतुलसी-डेंगुरपुर पक्का पुल का भूमि पूजन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। बहुप्रतीक्षित धनतुलसी- डेंगुरपुर गंगा नदी पर पक्का पुल निर्माण के लिए भूमिपूजन रविवार को दोपहर एक बजे से शुरू होगा। 320 करोड़ की परियोजना भूमिपूजन के साथ मूर्तरूप लेना शुरू कर देगा। सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निषाद पाीर्टी से ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे भूमिपूजन करेंगे। जिसकी तैयारी शनिवार को दिन भर चली।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंडल अध्यक्ष डीघ विधान चंद दुबे ने बताया कि पक्का पुल के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम रविवार दोपहर एक बजे से शुरू होगा कलातुलसी गांव के पास कार्यक्रम स्थल तय किया गया है। भूमिपूजन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि चार दशक पूर्व से पक्का पुल निर्माण के की मांग की जा रही थी। विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने पक्का पुल निर्माण के लिए आवाज़ बुलंद की थी, लेकिन वर्तमान विधायक के कार्यकाल में पक्का पुल निर्माण की मांग को सरकार ने स्वीकृति दी और पक्का पुल धरातल अब मुहूर्त रूप लेने जा रहा है।
बताते चलें कि जिले में गंगा करीब 45 किमी परिक्षेत्र में फैली हुई हैं। रामपुर, सीतामढ़ी और डेंगुरपुर-धनतुलसी पीपापुल के माध्यम से लोग मिर्जापुर, प्रयागराज के मांडा संग एमपी आदि क्षेत्र जाते हैं। बारिश में पीपा पुल हटने से दिक्कतें बढ़ जाती हैं। भारी वाहन और चार पहिया वाहनों को मिर्जापुर या प्रयागराज होकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पूर्व रामपुर घाट पर पक्के पुल की सौगात मिली तो 2025 में डेंगुरपुर-धनतुलसी घाट पर पक्के पुल को मंजूरी मिली थी। अब इसका शिलान्यास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें