फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जांच के लिए पहुंची टीम, नहीं मिले डॉक्टर, नोटिस जारी कर बुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही नगर के इंदिरा मिल चौराहे के पास स्थित वंशिका अस्पताल में नौ दिन के मासूम की मौत के मामले में मंगलवार की सुबह सीएमओ डॉ. एसके चक की ओर से गठित टीम जांच करने पहुंची। टीम ने अस्पताल के अभिलेखों की जांच की। मौके पर चिकित्सक के न मिलने पर नोटिस जारी किया। तीन दिन के भीतर सीएमओ कार्यालय उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

भदोही नगर के इंदिरा मिल चौराहे के पास स्थित वंशिका अस्पताल में मोढ़ बाजार के सियरहां गांव निवासी धर्मेंद्र विश्वकर्मा ने अपनी बेटी को भर्ती कराया था। सरकारी अस्पताल में प्रसव के बाद चिकित्सकों ने नली में कचरा होने के कारण बच्ची को अच्छे डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी थी। अस्पताल में बच्ची पांच दिनों तक भर्ती रही। बीते शुक्रवार की शाम बच्ची की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन डॉक्टर पर लापरवाही और पैसा ऐंठने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन ने दो किश्तों में 70 हजार रुपये जमा करा लिए। इसके बाद भी बच्ची की जान नहीं बच सकी। परिजनों के हंगामे की जानकारी के बाद सीएमओ डाॅ. एसके चक ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी। मंगलवार की सुबह एसीएमओ डाॅ. आरबी पाठक के नेतृत्व में जांच के लिए पहुंची टीम ने अस्पताल के अभिलेखों को देखा। वहीं मौके पर चिकित्सक के न मिलने पर तीन दिन में सीएमओ कार्यालय पहुंचकर जवाब देने का निर्देश दिया। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि टीम जांच के लिए गई थी। चिकित्सक के न मिलने पर नोटिस भेजकर बुलाया गया है। जांच में कमियां मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें