फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परदेश से लौटे 528 लोगों की हुई स्क्रीनिंग

विज्ञापन
जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज में स्क्रीनिंग कराने के लिए खड़े दूसरे प्रांत से आए मजदूर? - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर(भदोही)। कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम को लेकर प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। दूसरे प्रांतों से लौटने वालों की स्क्रीनिंग के लिए रविवार को जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज में एक शरणार्थी शिविर खुल गया। शिविर, जिला अस्पताल और आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) ने परदेश से आने वाले कुल 528 लोगों की स्क्रीनिंग की। हालांकि अब भी बड़ी संख्या में लोग जांच से छूट जा रहे हैं। जिसको लेकर ग्रामीण क्षेत्रों से आवाज भी उठ रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर भदोही समेत देश में लॉकडाउन लागू है। दिल्ली, राजस्थान समेत दूसरे प्रांतों में रहने वाले मजदूर, कर्मचारी पैदल, वाहन से अपने गृह जिले में पहुंच रहे हैं। संक्रमण रोकने के लिए घरों में रहने के लिए कहा जा रहा है लेकिन लोग मान नहीं रहे हैं। भविष्य में समस्या जटिल न हो इसलिए सभी की जांच के लिए रविवार को हाईवे पर शरणार्थी शिविर खोला गया। एसडीएम ज्ञानपुर ज्ञान प्रकाश यादव, तहसीलदार देवेंद्र यादव समेत अन्य अफसर शिविर का जायजा लेने के लिए पहुंचे। जिले में रविवार को पहुंची तीन रोडवेज बसों के यात्रियों की जांच की गई। प्रयागराज की तरफ से आने वाली रोडवेज की बस रुकी। जिसमें 171 भदोही जबकि 71 मिर्जापुर और जौनपुर के रहने वाले लोग थे। सभी की स्क्रीनिंग की गई। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग की गठित रैपिड रिस्पांस टीम ज्ञानपुर, भदोही, औराई, डीघ, अभोली और सुरियावां के गांवों में पहुंचकर 90 लोगों की स्क्रीनिंग की। जिला अस्पताल में बने सेंटर में ज्ञानपुर में डॉ. परासर ने 197 लोगों की स्क्रीनिंग की।
उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग से शुरूआती जांच की जाती है। सभी को 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहने के लिए कहा जाता है। उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग से कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिलता। वह 10 दिन के बाद मानव शरीर में लक्षण प्रदर्शित करता है। कंट्रोल रूम के नोडल रामआसरे पाल ने कहा कि कुल 528 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने दूसरे प्रांतों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। नए संदिग्ध अभी तक नहीं मिले हैं। बाहर से आने वाले परदेशियों के चलते गांवों को सैनिटाइज की मांग उठने लगी है।
विज्ञापन

मुक्तापुर के प्रधान सत्यदेव चौबे, सहसेपुर प्रधान अंबुज मिश्रा, अमीरपट्टी के चंद्रकांत शुक्ला, जेठुपुर के राजेश यादव और कैयरमऊ के श्यामसुंदर कन्नौजिया ने डीएम से मांग किया कि राज्य वित्त और 14वें वित्त के पैसे की निकासी से रोक हटाई जाए। जिससे वे गांव को सैनिटाइज कर सके। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम बनाकर सभी गांव में भेज कर सभी के स्वास्थ्य की जांच की जाए। जिससे कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके।

जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज में गेट पर स्क्रनिंग कराने के लिए लाइन में खड़े दूसरे प्रा?- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें