फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से टकराकर स्कार्पियो क्षतिग्रस्त, तीन घायल

विज्ञापन
ऊंज थाने के सामने खड़ी क्षतिग्रस्त स्कार्पियों वाहन। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ऊंज। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के पश्चिमी सीमा ऊंज-अंडरपास ब्रिज के पास बृहस्पतिवार को देर शाम जेसीबी से टकराकर स्कार्पियो वाहन क्षतिग्रस्त हो गई और तीन सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। जानकारी पर पुलिस ने घायलों को वहिदानगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद राहत न मिलने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

आस-पास के लोगों ने बताया कि टक्कर उस समय हुई जब ऊंज थाना के सामने जेसीबी खड़ी थी और वाराणसी निवासी अतुल (30), अंकुर (28), अंकित (25) स्कार्पियो से प्रयागराज स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। टक्कर जबरदस्त होने के कारण स्कार्पियो के आगे का हिस्सा काफी हद तक क्षतिग्रस्त हुआ और तीनों सवार घायल हो गए। पुलिस के साथ ग्रामीणों ने पहुंच कर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष एसके त्रिपाठी ने बताया कि क्षतिग्रस्त स्कोर्पियो को थाने में खड़ी कराकर घायलों को अस्पताल के लिए भेज दिया गया। टक्कर के बाद चालक जेसीबी लेकर इधर-उधर हो लिया। किसी ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें