फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-सड़क से जुड़ेंगे परिषदीय स्कूल

Sat, 10 Sep 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विद्युतीकरण के बाद भी प्रकाश का इंतजार कर रहे परिषदीय स्कूलों में दिसंबर तक रोशनी नजर आने लगेगी। 2017 चुनाव से पूर्व जिले के सभी प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय को बिजली और सड़क से जोड़ने की पहल शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रशासन और शिक्षा महकमा युद्ध स्तर से सर्वे कराने में जुट गया है। 
  जिले में करीब 725 प्राथमिक और 350 पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैं। कंप्यूटर चलाने से लेकर बच्चों को प्रकाश की सुविधा देने के लिए विद्यालयों में 2008 से चरणबद्ध तरीके से विद्युतीकरण प्रक्रिया शुरू हुई। करीब आठ साल में एक हजार स्कूलों में विद्युतीकरण पूर्ण कर लिया गया, हालांकि कनेक्शन न होने से सात सौ से अधिक विद्यालयों में अब अंधेरा छाया रहता है। 2009, 2012 और 2014 के चुनावों में वैकल्पिक तौर पर प्रकाश की व्यवस्था की गई लेकिन उसके बाद हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
  निर्वाचन आयोग ने इस बार सभी स्कूलों को बिजली और पानी से जोड़ने का निर्देश दिया है। डीएम सुरेश कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश जारी कर दिसंबर से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने का आदेश दिया है। प्रशासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने ऐसे विद्यालयों का सर्वे कराना शुरू कर दिया है जहां पहुंचने के लिए सड़क नहीं है, साथ ही उन विद्यालयों को भी चिह्नित कराया जा रहा है जहां विद्युतीकरण के बाद भी कनेक्शन नहीं है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो करीब 50 ऐसे विद्यालय हैं जहां सड़क नहीं है जबकि 700 से अधिक ऐसे विद्यालय हैं जहां कनेक्शन नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें