फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी साड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए खुशखबरी है। उनके लिए साड़ी की खेप विकास भवन स्थित डीपीओ कार्यालय में पहुंच गई है। जल्द ही 2978 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को साड़ी का वितरण होगा। विभाग की ओर से वितरण की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से जिले में 1493 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। केंद्रों पर तीन हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं तैनात हैं। पूर्व में स्थानीय स्तर पर ही साड़ी की खरीद होती थी। शिकायतों के मद्देनजर अबकी बार शासनस्तर से ही सीधे साड़ी को भेजी जा रही है। विकास भवन स्थित कार्यालय में साड़ी के बंडल पहुंच गए हैं। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि इनका वितरण शीघ्र ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में करा दें। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू वर्मा ने बताया कि साड़ी कार्यालय आ चुकी है। उसे सभी परियोजना कार्यालयों में भेजा जा रहा है। सीडीपीओ को निर्देश दिए गए हैं कि समारोह आयोजन कराकर साड़ी का वितरण सुनिश्चित कराएं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें