फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: क्रॉस कंट्री में संदीप और सोनम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद शीतल पाल की जयंती पर सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जूनियर हाई स्कूल मवैया हरदेव पट्टी की ओर से तीन किमी क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। जिसमें 50 से अधिक धावकों ने भाग लिया। बालक-बालिका वर्ग में धावकों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

चकवा महावीर मंदिर के मुख्य गेट से समाजसेवी पीसी पाल और मेजर विनोद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बालक वर्ग में इनारगांव के संदीप बिंद प्रथम, नीरज पाल द्वितीय, शुभम पाल तृतीय रहे। बालिका वर्ग में चक निरंजन की सोनम सरोज प्रथम, गोपीगंज की रूबी बानों द्वितीय, मवैया की साक्षी तृतीय रहीं। बालक-बालिका वर्ग के छह-छह खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। । अध्यक्षता राज बहादुर पाल, संचालन खेल सचिव कैलाशनाथ पाल ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान कोमल पाल, श्याम बिहारी, राकेश पाल, राजेंद्र प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें