जिला अस्पताल में प्रवासियों का थर्मल स्क्रीनिंग करते चिकित्सक।
- फोटो : BHADOHI
भदोही। मुंबई और सूरत समेत अन्य स्थानों से बृहस्पतिवार को भारी संख्या में लौटे प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग किया गया। पांच लोगों के स्वैब जांच के लिए भेज दिया गया। बृहस्पतिवार को कुछ साइकिल तो कुछ बाइक और बसों से भदोही पहुंचे। एमबीएस राजकीय अस्पताल के सीएमएस डॉ.जय नरेश ने का कहना है कि लोग जागरूक रहें तथा बाहर से आने वालों को पहले जांच कराने के लिए प्रेरित करें।
सीएमएस ने बताया कि हो सकता है कि लोगों में कोरोना के लक्षण न मिलें लेकिन जांच कराकर संतुष्ट हो लेना आवश्यक है। कहा कि भारी संख्या में लोग लौट रहे हैं ऐसे में लोगों ने जागरूकता का परिचय देते हुए अपनी जांच तो कराई है लेकिन ऐसे लोग भी हैं जो बिना जांच कराए घरों को चले जा रहे हैं। कहा कि इन परिस्थितियों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का जागरूक होना जरूरी है। यदि कोई गांव अथवा शहर में कोई बाहर से आता है तो उसे जांच कराने के लिए प्रेरित करें। डॉक्टर ने बताया कि बृहस्पतिवार को एमबीएस अस्पताल पहुंचे लगभग 182 मजदूर और कामगारों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई जिसमें से केवल पांच लोग असामान्य मिले। उनके स्वैब लेकर जांच के लिए भेज दिया गया।