फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: सपा नेता ने माता सीता पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल होने पर मांगी माफी, ज्ञानपुर विधायक ने की कार्रवाई की मांग

Mon, 25 Apr 2022 12:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

यूपी के भदोही में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विकास यादव ने माता सीता के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सामने आने के बाद विरोध शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
भदोही एसपी को ज्ञानपुर विधायक ने दिया शिकायती पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के भदोही जिले में समाजवादी पार्टी के नेता ने माता सीता के बारे में अमर्यादित टिप्पणी की जिसका वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो से सियासी हंगामा मचा है। मामले को लेकर  ज्ञानपुर विधायक ने सोमवार सुबह एसपी से शिकायत की। तो वहीं सपा नेता ने अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगी ली।
विज्ञापन


भदोही में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विकास यादव ने रविवार को नौका विहार के दौरान निषादराज और माता सीता पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इस दौरान किसी ने आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

'सपा नेता की मानसिकता दूषित'

सोमवार को वीडियो देखने और सुनने के बाद ज्ञानपुर के विधायक विपुल दुबे ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार को शिकायती पत्र दिया। कहा कि ऐसे मामलों में माफी नहीं होनी चाहिए। कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस लाइन में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे विधायक विपुल ने कहा कि सपा नेता विकास यादव की मानसिकता दूषित हो गई है।

वह माता सीता और निषादराज के बारे में जिस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं वो बहुत आपत्तिजनक है। इससे उनकी मानसिकता का भी पता चलता है। विकास यादव के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उनके साथ करीब 25 समर्थक मौजूद रहे। 

सपा नेता ने वीडियो जारी कर मांगी माफी
आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद सपा नेता विकास यादव का चौतरफा विरोध शुरू हो गया। रार बढ़ने के बाद विकास ने सोमवार सुबह अपने शब्दों के लिए माफी मांगी। सपा नेता ने फेसबुक पर अपना बयान जारी करते हुए माफी मांग ली और भविष्य में ऐसा न करने का वादा किया।
विज्ञापन

माफी मांगते हुए उन्होंने कहा कि अनायास और गलती से उनके मुंह से यह बात निकल गई। मेरी मंशा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। हम लोग स्वयं भी धर्म को मानने वाले व्यक्ति हैं। मैं ईश्वर में आस्था रखता हूं।  कहा कि भविष्य में ऐसी गलती कभी नही करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें