फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की आजादी में सहदेव महतो का अहम योगदान : कमला

विज्ञापन
बिन्द महासभा के संस्थापक बाबू सहदेव प्रसाद महतो जयंती में खड़े समाज के लोग। स्रोत संगठन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अखिल भारत वर्षीय बिंद जातीय सुधार महासभा की ओर से मंगलवार को कसियापुर स्थित एक शिक्षण संस्थान में संगठन के संस्थापक, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक बाबू सहदेव प्रसाद महतो की 131वीं जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर समाज के उत्थान और उनके संघर्षों को याद किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. सुजीत कुमार बिंद ने कहा कि देश की आजादी में उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के साथ वह कई बार जेल भी गए। अखिल भारत वर्षीय बिंद जातीय सुधार महासभा के राष्ट्रीय महासचिव कमला शंकर महतो ने समाज हित में किए उनके कार्यों को गिनाया। इस मौके पर विजय बिंद, अभिषेक बिंद, पंकज, रोहित, वंशीधर, संजय, विवेक बिंद आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें