फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs SRH: भदोही के यशस्वी जायसवाल का पहले मैच में चला बल्ला, IPL में ठोका चौथा अर्धशतक

Sun, 02 Apr 2023 10:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

आईपीएल 2023 के चौथे मुकाबले में रविवार को राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का चौथा अर्धशतक रहा। 
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के चौथे मुकाबले में रविवार को राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का चौथा अर्धशतक रहा। भदोही के रहने वाले यशस्वी की इस पारी को देख जिले में खुशी की लहर है।

विज्ञापन


अपने पहले मैच में यशस्वी  जायसवाल शानदार 54 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 37 गेंदों का सामना किया जिसमें जायसवाल ने सात बेहतरीन चौके लाए। इस मैच में राजस्थान की टीम ने हैदराबाद को 72 रनों से शिकस्त दी। यशस्वी भदोही के सुरियांवा के रहने वाले हैं।

यशस्वी के पिता बोले- टीम इंडिया में खेले मेरा बेटा

रविवार को उनकी शानदार बैटिंग से उनके गांव में कोच रहे आरिफ हुसैन और मोहम्मद इसराइल सहित अन्य परिजन भी खुश नजर आए। अमर उजाला से बातचीत करते हुए यशस्वी के पिता भूपेंद्र जायसवाल ने कहा कि बहुत खुशी हुई है।
ये भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स का विजयी आगाज, पहले मैच में हैदराबाद को 72 रन से हराया, चहल-बोल्ट चमके

विज्ञापन

यशस्वी कई वर्षों से शानदार प्रदर्शन कर रहा है। उनका सपना है कि उनका बेटा भारत के लिए खेले और देश का नाम रोशन करे। वहीं उनकी मां कंचन जायसवाल ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर जब बेटा अच्छा प्रदर्शन करता है तो अच्छा लगता है।

कैसा रहा है यशस्वी जायसवाल का आईपीएल करियर

यशस्वी जायसवाल - फोटो : IPL/BCCI
भदोही में क्रिकेट का ककहरा सीखने और मुंबई में संघर्ष करने वाले धाकड़ बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का अब तक का आईपीएल करियर काफी प्रभावित करने वाला रहा है। उन्होंने 24 मैचों की 24 पारियों में 25.04 की शानदार औसत और 135.67 की दमदार स्ट्राइक रेट से 601 रन अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक भी जड़े हैं। 68 रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। उन्होंने अपने करियर में अब तक 71 चौके और 22 छक्के भी जड़े हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी अब तक शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें