इसमें राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया, सपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी, जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय समेत तमाम सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक लोगों ने शिरकत की।
सभी लोगों ने दस्तर खान पर पहुंचकर वक्त इफ्तार का इंतजार किया। जैसे ही इफ्तार के वक्त का एलान हुआ, सभी लोगों ने खजूर से इफ्तार किया।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामलली मिश्र, ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्र, चेयरमैन नुमान अहमद, प्रह्लाद दास गुप्त, मदन अग्रहरी, रमाकांत गुप्ता, ज्ञानेश्वर अग्रवाल, मजीद अंसारी, शकील दादा, गुड्डू चौधरी, जावेद प्रधान, नुरूल इस्लाम, अब्दुल जब्बार, मुकेश अग्रवाल, सगीर अहमद, शिवशंकर, कमला महतो, मदन सिंह, ऋषि बघेल आदि मौजूद रहे।