फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला रंगरूटों ने किया फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नागरिकता संशोधन बिल को लेकर शांति स्थापित करने के लिए बुधवार को महिला रंगरूटों ने नगर में रूट मार्च किया। पुलिस लाइन से शुरू हुआ मार्च बीआरसी, शीतल पाल तिराहा, हरिहरनाथ मंदिर, प्रोफेसर कॉलोनी, दुर्गागंज तिराहा होते हुए पुलिस लाइन में जाकर समाप्त हुआ। अधिकारियों के नेतृत्व में निकली महिला रंगरूटों ने सुरक्षा का एहसास दिलाया।
विज्ञापन

एसपी राम बदन सिंह ने बुधवार को दोपहर बाद ऊंज थाने का निरीक्षण कर मातहतों को दिशा-निर्देश दिया। कैब को लेकर बैठक आयोजित कर लोगों को समझाने के लिए कहा। वहीं मंगलवार की रात गोपीगंज कोतवाली में डीएम और एसपी ने मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत परिवारों संग बैठक कर एनआरसी और कैब को लेकर चर्चा की। सभी से शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। कहा कि यह कानून किसी धर्म और समुदाय के खिलाफ नही है। इस मौके पर हाफिज कमरुज्जमा, हलीम प्रधान, बाबा चूड़िहार, सरवर खां, हनीफ फारूकी, लल्लू सभासद, अजीजुल्लाह राईन, मजहर उल्लाह गुड्डू , सरवर बेहना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें