फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 2.50 करोड़ से 11 गांवों के मार्गों की होगी इंटरलाॅकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले की भदोही विधानसभा में बदहाल ग्रामीण मार्गों पर इंटरलाकिंग कराई जाएगी। इसके लिए शासन ने दो करोड़ 54 लाख रुपये जारी कर दिया है। पूर्वांचल विकास निधि राज्यांश योजना में 15 ग्राम पंचायतों में इंटरलाकिंग होगी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने इसकी निविदा जारी कर दी है। सभी कार्य को तीन माह के अंदर पूर्ण करने का समय ठेकेदारों को दिया गया है। इंटरलाकिंग बनने से कीचड़युक्त मार्ग से लोगों को राहत मिल जाएगी। जिले में करीब ढाई हजार किमी सड़कों का जाल है। इसमें सिक्सलेन, फोरलेन, टू लेन और सिंगल लेन संग ग्रामीण सड़कें शामिल है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण, ग्रामीण अभियंत्रण, जिला पंचायत, मंडी समिति और नगर निकायों की तरफ से काम कराया जाया जाता है। इसके अलावा विधायक, सांसद निधि, पूर्वांचल विकास निधि, त्वरित आर्थिक योजना में भी जनप्रतिनिधि डामरयुक्त सड़क के साथ सीसी रोड, इंटरलाॅकिंग कार्य कराते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में कई सड़कें खड़ंजा है। इसके अलावा कच्ची सड़कें भी चलने लायक नहीं रहती। जिस पर पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। बारिश में सड़कों पर पानी व कीचड़ होने से समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों को सुविधा मिले इसको लेकर भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग ने पूर्व में प्रस्ताव अधिकारियों को दिया था, जिसकी अब स्वीकृति मिल गई है। विधायक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की 11 कच्ची सड़कों पर पूर्वांचल विकास निधि राज्यांश योजना के तहत इंटरलाॅकिंग की जाएगी। जिसमें कुल दो करोड़ 54 लाख खर्च किए जाएंगे। ये सड़कें 500 मीटर से लेकर एक किमी तक लंबी है। उसी के हिसाब से उन पर बजट खर्च किया जाएगा। इस कार्य के लिए कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को नामित किया गया है। विभाग ने निविदा जारी कर ठेकेदारों को तीन महीने में काम पूर्ण करने का निर्देश दिया है।
पूर्वांचल विकास निधि राज्यांश से सड़कें स्वीकृत हुई हैं। उनकी निविदा जारी कर दी गई है। ठेकेदारों को तीन महीने में काम पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। - प्रज्ञा परमिता, एक्सईएन ग्रामीण अभियंत्रण
विज्ञापन


इन सड़कों की होगी इंटरलाॅकिंग
भदोही के मर्दनपुर में गणेश की दुकान से आंगनवाड़ी केंद्र तक, बौरीबोझ में सिराजुद्दीन के घर से अच्छेलाल बिंद के खेत तक, चकगुमानी में चौहान बस्ती से गोसाई बाबा मंदिर के आगे तक, महदेपुर में जटाशंकर बिंद के घर से बाबा बिंद के घर तक, पाली में सुरियावां संपर्क मार्ग से बनपुरवा तक और चौरी बाजार में मेन रोड से मोहन हलवाई की दुकान से धर्मेन्द्र मौर्य के मकान तक मार्ग सहित अन्य मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें