फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सीतामढ़ी के सतीश वर्मा ने जीती मतेथू क्रॉस कंट्री रेस

विज्ञापन
मतेथू में क्रास कंट्री रेस के विजेता को पुरस्कृत करते अति​थि। स्रोत संगठन
विज्ञापन
अभोली। नागपंचमी पर मतेथू त्रिमुहानी स्थित शिव मंदिर पर सोमवार को सात किमी क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 30 से अधिक धावकों ने भाग लिया। सीतामढ़ी के सतीश वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह दौड़ मतेथू त्रिमुहानी से शुरू होकर कनकपुर, मड़ई, भीखमापुर और बसवापुर होते हुए पुनः मतेथू त्रिमुहानी पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

रेस में विकास सरोज ने द्वितीय और अभिषेक प्रजापति ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं का लोगों ने तालियों से उनका अभिनंदन किया। प्रथम विजेता सतीश वर्मा को नरेंद्र बिंद की ओर से एक साइकिल और 1100 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। द्वितीय विकास सरोज को फर्राटा पंखा और 1100 रुपये जबकि तृतीय स्थान पर रहे अभिषेक प्रजापति को सीलिंग फैन और 1100 रुपये नकद पुरस्कार मिला। तीनों विजेताओं को एक-एक ट्रॉफी भी दी गई। दौड़ के दौरान पूरे मार्ग पर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। इस मौके पर मूलचंद बिंद, हीरा फौजी, मनोज पांडे, सुनील सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें