फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में दर्दनाक हादसा: डीजे में फंसा बाइक चालक, 200 मीटर घसीटा, भतीजे की मौत, चाचा घायल; मची चीख-पुकार

Wed, 28 May 2025 10:11 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Accident News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में हादसे की सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी लेने के साथ ही घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। रास्ते में ही युवक की माैत हो गई। घायल चाचा का इलाज जारी हो गया था।
विज्ञापन
प्रदीप मौर्या की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Accident News: भदोही के औराई कोतवाली के इटावा में बरात से लौटते समय एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बीती रात इटवा पेट्रोल पंप के पास सर्विस रोड पर हुआ।

विज्ञापन


औराई के महदेपुर गांव निवासी प्रदीप मौर्या (32) अपने चाचा जयहिंद मौर्या (38) के साथ बाइक से हरीरामपुर, भदोही बारात में शामिल होने गया था। लौटते समय जब वे इटवा पेट्रोल पंप के पास सर्विस रोड पर उतर रहे थे, तभी उसी दिशा में तेज रफ्तार में आ रही एक डीजे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

भदोही जिले में हुआ दर्दनाक हादसा। - फोटो : अमर उजाला
हादसे में चाचा जयहिंद बाइक से उछलकर दूर जा गिरे, जबकि प्रदीप बाइक सहित डीजे वाहन के साथ घसीटता चला गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही औराई पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चाचा की मदद से घर वालों को सूचित किया।

परिजन तत्काल घायल प्रदीप को इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें