फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनाव: रिजवान वार्ड सात के सिकंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। खमरिया नगर पंचायत के वार्ड सात के उप चुनाव में रिजवान ने बाजी मार ली। एक तरफा मुकाबले में प्रतिद्वंदी इलियास को 500 से अधिक मतों से पराजित किया। जीत की घोषणा होते ही समर्थक खुशी से झूम उठे। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

खमरिया के वार्ड सात बगीचा मोहल्ला के सभासद इब्राहिम अंसारी के निधन से खाली हो गई थी। आयोग की ओर से मतदान तिथि तय होने से उप चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। 14 जनवरी को मतदान होने के बाद सभी की नजरे मतगणना पर टिकी थी। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे औराई तहसील में मतगणना शुरू हुई तो लोगों को घमासान की उम्मीद थी, लेकिन जैसे-जैसे मतों की गणना आगे बढ़ी एक प्रत्याशी का बैलेट पेपर की संख्या बढ़ती गई तो दूसरे प्रत्याशी के पसीने छूटने लगे। करीब डेढ़ घंटे बाद साढ़े नौ बजे तक रिजल्ट आ गया। सभासद प्रत्याशी रिजवान अंसारी ने 580 मतों से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। अधिकारियों ने रिजवान को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। बताते चलें कि खमरिया के बगीचा मोहल्ला सीट पर शुरू से ही एक ही परिवार का वर्चस्व थो जो अब भी कायम रहा। इस सीट पर इब्राहिम अंसारी लगातार चार बार सभासद रह चुके थे जबकि एक बार इनकी माताजी भी चुनाव जीत चुकी है। रिजवान ने जीत को अपने पिता को समर्पित किया। कहा कि पिता की जगह पूरी नहीं कर सकता लेकिन खाली जगह को भरने का पूरा कोशिश करूंगा। मतगणना के बाद रिजवान अंसारी को 729 मत जबकि विपक्षी इलियास अहमद को 113 मत मिले। 32 मत निरस्त रहे और चार नोटा को पड़े। जीत के बाद वह समर्थकों संग खमरिया नगर में पहुंचा और एक-एक मतदाता के घर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सभासद राकेश द्विवेदी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें