UPSC Result: ऋषभ की शुरूआती शिक्षा गोपीगंज के सेंट थॉमस विद्यालय से हुई। इंटरमीडिएट के बाद उच्च शिक्षा लखनऊ में किया। उलके दादा वंशराज शर्मा और पिता विनोद ने ऋषभ की सफलता पर खुशी जताई।
यूपीएससी की परीक्षा में ज्ञानपुर के लाल ने कमाल कर दिया है। ज्ञानपुर के कुशौली निवासी ऋषभ भट्ट ने परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद को गौरवान्वित किया है। उसे सामान्य वर्ग में 363वीं रैंक मिली है। खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार वालों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इहजार किया।
विज्ञापन
ज्ञानपुर से सटे कुशौली निवासी विनोद भट्ठ निजी स्कूल का संचालन करते हैं। दो बेटों में बड़े ऋषभ ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा को क्लीयर कर लिया। ऋषभ की शुरूआती शिक्षा गोपीगंज के सेंट थॉमस विद्यालय से हुई। इंटरमीडिएट के बाद उच्च शिक्षा लखनऊ में किया।
भोपाल एनआईटी से बीटेक करने के बाद वह यूपीएससी की तैयारी शुरू की। दो प्रयास में सफलता नहीं मिली, लेकिन उसने हार नहीं मानी। कठिन परिश्रम और लगन से आखिरकार उसने परीक्षा को क्लीयिर कर 363वीं रैंक हासिल किया। खबर मिलने पर परिवार वालों को बधाई देने वालों का तांता लग गया।