फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Result: भदोही के ऋषभ ने यूपीएससी परीक्षा में लहराया परचम, मिली 363वीं रैंक; परिजनों ने जताई खुशी

Tue, 16 Apr 2024 06:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

UPSC Result: ऋषभ की शुरूआती शिक्षा गोपीगंज के सेंट थॉमस विद्यालय से हुई। इंटरमीडिएट के बाद उच्च शिक्षा लखनऊ में किया। उलके दादा वंशराज शर्मा और पिता विनोद ने ऋषभ की सफलता पर खुशी जताई।
विज्ञापन
ऋषभ भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपीएससी की परीक्षा में ज्ञानपुर के लाल ने कमाल कर दिया है। ज्ञानपुर के कुशौली निवासी ऋषभ भट्ट ने परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद को गौरवान्वित किया है। उसे सामान्य वर्ग में 363वीं रैंक मिली है। खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार वालों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इहजार किया। 
विज्ञापन


ज्ञानपुर से सटे कुशौली निवासी विनोद भट्ठ निजी स्कूल का संचालन करते हैं। दो बेटों में बड़े ऋषभ ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा को क्लीयर कर लिया। ऋषभ की शुरूआती शिक्षा गोपीगंज के सेंट थॉमस विद्यालय से हुई। इंटरमीडिएट के बाद उच्च शिक्षा लखनऊ में किया। 

भोपाल एनआईटी से बीटेक करने के बाद वह यूपीएससी की तैयारी शुरू की। दो प्रयास में सफलता नहीं मिली, लेकिन उसने हार नहीं मानी। कठिन परिश्रम और लगन से आखिरकार उसने परीक्षा को क्लीयिर कर 363वीं रैंक हासिल किया। खबर मिलने पर परिवार वालों को बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें