फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुद्ध पानी के लिए रहवासियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की मांग केे लेकर गोपीगंज नगर पालिका के वार्ड संख्या 20 चुड़िहारी मोहाल के रहवासियों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। पालिका प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। कहा कि यदि समस्या हल नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व सभासद दिनेश कुमार अग्रहरि ने नगर पालिका प्रशासन पर आरोप लगाया है कि दो माह पूर्व हजारों रुपये खर्च कर मिनी नलकूप की स्थापना कराई गई। उक्त नलकूप से पाइप लाइन का विस्तार कर दर्जनों परिवारों को जोड़ते हुए सुबह, दोपहर, शाम पेयजलापूर्ति की सप्लाई की जाती है। एक माह से पेयजलापूर्ति प्रदूषित होने की शिकायत कई बार की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उक्त पानी का पीने से बीमारियों का खतरा रहता है। लोगों ने चेतावनी दीकि 24 घंटे में समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। वहीं अधिशासी अभियंता अमिता सिंह ने कहा कि शिकायत पर वार्ड का निरीक्षण करने का आश्वासन दिया गया है। प्रदर्शन करने वालों में बल्ला चुड़िहार, आजाद चुड़िहार, पालू चुड़िहार, सुरेश अग्रहरि, पंधारी अग्रहरी, विजय कौशल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें