फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में 55 वाहनों का पंजीयन होगा निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में लापरवाही बरतना 55 वाहन चालकों पर भारी पड़ गया है। परिवहन विभाग ने ऐसे 55 वाहनों का पंजीयन निरस्त करने की संस्तुति कर दी है। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में सात मार्च को ज्ञानपुर, भदोही, औराई विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है। पीठासीन, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय संग सुरक्षाकर्मियों को मतदान केंद्रों पर छह मार्च को पहुंचाना है। मतदानकार्मिकों को केंद्रों तक पहुंचाने और ले आने के लिए इस बार ट्रकों का अधिग्रहण नहीं किया गया है। कार्मियों को केंद्रों तक ले जाने व लाने के लिए चार पहिया और बसों के अधिग्रहण की कोशिश महीने भर से चल रही है। अधिगृहीत किए जाने वाले वाहनों की सूची में स्कूल वाहनों को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा टैक्सी, बोलेरो, स्कार्पियो, इनोवा आदि छोटे वाहनों के मालिकों को भी नोटिस जारी किया गया था। इस बीच एक हजार के करीब वाहन अधिगृहीत किए गए हैं, लेकिन 55 वाहन मालिकों ने अधिग्रहण संबंधी नोटिस ही नहीं लिया। जिसको लेकर उप संभागीय परिवहन विभाग ने सख्त रवैया अख्तियार कर लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एआरटीओ अरुण कुमार ने 55 वाहनों का पंजीयन निरस्त करने की संस्तुति की है। उन्होंने कहा कि मतदान खत्म होने के बाद सभी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें