फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर में नहीं किया भुगतान तो कटेगी आरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। विद्युत विभाग अब 10 लाख से ऊपर के बकाएदारों को आरसी जारी करेगा। भदोही विद्युत वितरण खंड में ऐसे कुल 32 बकाएदारों की सूची बनाई गई है। बुधवार को अधिशासी अभियंता राम कुमार ने मातहतों के साथ बिजली बकाएदारों और वसूली की समीक्षा की तथा ऐसे सभी 32 बकाएदारों की आरसी काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एक्सईएन ने आज बैठक में कहा कि जिन अवर अभियंता के क्षेत्र में 10 लाख से ऊपर के बकाएदार हैं वे उन्हें अंतिम अल्टीमेटम दें। भुगतान न करने पर तत्काल कनेक्शन काटें और आरसी काटने की कार्रवाई करें। कहा कि इस माह सभी जेई को यह काम करना है। भुगतान होता तो ठीक है अन्यथा माह के अंत तक आरसी कार्रवाई की जानी चाहिए। एक्सईएन ने विद्युत चोरी पर सख्ती करने को कहा। कहा कि जो लोग बार बार कटिया कनेक्शन कर रहे हों उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने में कोई कोताही न करें।
बताया कि कारपेटी सीटी फीडर में 5, इंदिरा मिल कुशियरां फीडर में 11 तथा 16 उपभोक्ता भदोही टाऊन, नईबाजार और मर्यादपट्टी क्षेत्र में हैं। एक्सईएन ने कहा कि अच्छे उपभोक्ताओं को विश्वास में लें। ताकि विद्युत चोरों की निशानदेही हो सके। विद्युत चोरों के चलते ही न केवल लो वोल्टेज की समस्या है बल्कि बार बार ट्रिपिंग होती है। अभियान चलाकर एसी चलाने वाले उपभोक्ताओं की विद्युत क्षमता की जांच कर भार बढ़ाया जाए। बैठक में हरिशंकर कुशवाहा, प्रमोद चौहान, ज्योति प्रकाश, संतकुमार गुप्ता, शैलेंद्र मौर्य, ओम प्रकाश कन्नौजिया, विजय शंकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें