फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: खेत में गई किशोरी से दुष्कर्म, एक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत में गई किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ितों को थाने की पुलिस तीन दिनों तक थाने पर दौड़ाती रही। एसपी के सख्त रुख के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। तुरंत एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और किशोरी का मेडिकल मुआयना कराया जाएगा।
विज्ञापन

जंगीगंज बाजार से सटे एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी पुत्री पांच फरवरी की शाम उसकी बेटी खेत में शौच के लिए गई थी। रास्ते में पड़ोसी का एक युवक उसकी बेटी का मुंह दबाकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी अपनी मां के साथ थाने पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उनसे सवाल पूछने शुरू कर दिए। तीन दिनों तक उसे दौड़ाया जाता रहा। शनिवार को पीड़ित पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के पास पहुंची। एसपी ने थाने की पुलिस को तत्काल रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
एसपी के रुख को देखते हुए थाने की पुलिस सक्रिय हो गई। आरोपी समर उर्फ बऊ के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इस सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। लोगों को का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को ही हिरासत में लिया है लेकिन पुलिस अभी कुछ बता नहीं रही है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें