फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही के रमेश प्रयागराज के दुर्गेश पहलवान को चित कर बने विजेता

विज्ञापन
गोसाई बाजार के कूश्ती दंगल में लड़ते पहलवान। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
ऊंज। क्षेत्र के कारीगांव, गोसाई बाजार में बुधवार को कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में पूर्वांचल के कई जिलों के पहलवानों ने खूब दांव-पेंच लगाए। चित-पट के खेल में दर्शकों के बीच जमकर उत्साह देखा गया। इस दौरान सबसे रोमांचक कुश्ती मिर्जापुर के सुरेंद्र कुमार और गाजीपुर के लालू के बीच हुई। जिसमें सुरेंद्र ने रोमांचक मुकाबले में लालू को चित कर दर्शकों की तालियां बंटोरी। वहीं भदोही के रमेश पहलवान और दुर्गेश पहलवान प्रयागराज के बीच हुए मुकाबले में रमेश ने बाजी मारी।
विज्ञापन

इसी तरह अन्य कुश्तियों में बाबा पहलवान बलिया व बनाम अली खान, गोरखपुर के बीच मुकाबले में बाबा पहलवान विजेता बने। इसी तरह मनोज पहलवान गाजीपुर ने चंद्रदीप पहलवान जौनपुर को शिकस्त दी और अनिल पहलवान मिर्जापुर ने राघव पहलवान सुल्तानपुर को पटका। इसके पहले मुख्य अतिथि प्रधान बड़े लाल यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कहा कि कुश्ती हमारी पारंपरिक पहचान है। जिसमें देश से लेकर विदेश तक पहलवानों ने नाम रौशन किया है। विशिष्ट अतिथि नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्र प्रोत्साहन समिति के संस्थापक संतलाल यादव ने पहलवानों का हौसला बढ़ाया। मौके पर समरनाथ यादव, डॉ. छोटेलाल, गंगाराम पाल, हरिशंकर, मनोज पाल, कल्पनाथ, अशोक कुमार, रामबाबू, माता प्रसाद , फूलचंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें