फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: खाद-बीज की एक दुकान का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
डीघ के कटरा में खाद-बीज की दुकान की जांच करती कृ​षि अ​धिकारी ईरम मिर्जा। स्रोत विभाग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिला कृषि अधिकारी इरम मिर्जा ने डीघ ब्लॉक के चार दुकानों का निरीक्षण किया। रासायनिक उर्वरक के स्टॉक, रजिस्टर आदि का अवलोकन किया। रजिस्टर अपूर्ण मिलने पर दो दुकानों को नोटिस दिया जबकि एक दुकानदार अपनी दुकान बंद कर गायब हो गया। जिस पर उसके लाइसेंस को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

जिले में अच्छी बारिश के कारण धान की फसल इस बार अच्छी है। इस समय फसलों में रोग लगने के कारण किसान कीटनाशक दवाओं को खरीदकर छिड़काव कर रहे हैं। कुछ स्थानों पर दवाएं सही न मिलने और अधिक कीमत की शिकायत मिली। जिस पर बृहस्पतिवार को जिला कृषि अधिकारी डीघ ब्लॉक के कटरा बाजार, कोइरौना बाजार में कुल चार दुकानों की जांच किया। इस दौरान खाद और कीटनाशक के पांच सैंपल जांच के लिए लिया। विभाग के मुताबिक जांच के दौरान शुभम खाद-बीज भंडार कटरा को बंद कर दुकानदार भाग गया। जिस पर उसका लाइसेंस निलंबित किया गया। कृषि अधिकारी ने दुकानदारों को हिदायत दिया कि किसानों को उचित दाम में ही यूरिया, कीटनाशक दिया जाए। अधिक पैसा लेने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें