वीएनजीआईसी मैदान पर क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे भदोही प्रीमियर लीग का सेमीफाइनल मुकाबला शुरू हो गया। शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल किंग ऑफ जौनपुर और राजपूत ढाबा के बीच खेला गया। किंग्स ऑफ जौनपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
टीम निर्धारित 20 ओवर में 124 रन ही बना सकी। इसमें आशिफ सिद्धकी ने 40 बॉल पर 39 रन बनाए। राजपूत ढाबा की ओर से प्रखर मालवीय ने चार ओवर 32 रन देकर तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी राजपूत ढाबा की टीम ने पांच विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया।
17.2 ओवरों में 126 बनाकर फाइनल में प्रवेश कर गई। राजपूत ढाबा की ओर से अभिनव ने 36 बॉल पर 30 रन का योगदान किया। इस मौके पर अनुज तिवारी, अतुल तिवारी, शिवम शुक्ला, दिनेश जायसवाल, आमिर कुरैशी, बृजेश प्रजापति, राजेश यादव लोहिया आदि रहे। संवाद