फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलमंत्री ने किया बनारस-प्रयागराज रेल खंड का निरीक्षण कर लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को विशेष सैलून से बनारस-प्रयागराज रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को खंड पर निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा कर बेपटरी हो चुकी यात्री सुविधाओं को बहाल कराने का निर्देश दिया। रेलमंत्री सुबह लगभग 7.30 बजे बनारस जंक्शन से सैलून में रवाना हुए।
विज्ञापन

वाराणसी रेल मंडल के तहत आने वाले उक्त रेल खंड पर लगभग तीन वर्ष पहले आठ सौ करोड़ की दोहरीकरण व विद्युतीकरण, प्लेटफार्म, नये भवनों का निर्माण आदि के कार्य रेल विकास निगम की ओर से प्रस्तावित हैं। प्रथम चरण में बनारस से कछवां, दूसरे चरण में कछवां से ज्ञानपुर रोड और तीसरे चरण में ज्ञानपुर रोड तक परियोजना को पूर्ण कराकर रेल प्रशासन संरक्षा आयुक्त पूर्वी जोन मो.लतीफ खान से हरी झंडी मिलने पर विद्युत से चलने वाली ट्रेनों का संचालन करा रहा है। तीसरे चरण का कार्य ज्ञानपुर रोड से हंडिया स्टेशन तक लगभग पूर्ण हो चुका है। इस बीच शुक्रवार को हवाई मार्ग से बनारस आकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकोमोटिव सभागार में कार्यों की समीक्षा कर विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण का निर्णय लिया। निरीक्षण के दौरान रेल मंत्री ने अधूरे प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज, फाटक मार्ग में सुधार, यात्री शेड, पेयजल, आश्रय केंद्र, रैनबसेरा, वाटर हाइड्रेंट, टिकट काउंटर, पूछताछ केंद्र, कंट्रोल रूम, शौचालयों से संबंधित कार्य अविलंब पूरा कराने का निर्देश दिया। झूंसी में रुक कर वे संगम पर बन रहे रेल ओवरब्रिज का अवलोकन कर प्रयागराज जंक्शन की ओर रवाना हो गए। उनके साथ महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे विनय कुमार त्रिपाठी, डीआरएम वाराणसी रामाश्रय पांडेय आदि भी रहे। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी रेल मंडल अशोक कुमार ने कहा कि निरीक्षण में जो कमियां सामने आई हैं, उसे प्रमुखता के साथ दूर कराने की रणनीति तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें