फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर लामबंद हुए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। किसान आंदोलन के समर्थन और विभिन्न कृषि समस्याओं के विरोध में बृहस्पतिवार को किसानों ने एकजुटता दिखाई। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीएम ज्ञापन देकर किसान समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष एके चौबे, भाकपा के जिला महामंत्री भूलाल पाल ने राष्ट्रपति के नाम 10-10 सूत्री ज्ञापन पर निर्धारित समय में उचित निर्णय न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी। आरोप लगाया कि किसान, गरीब, मजदूर और बेरोजगार अपने हक-अधिकार के लिए गांधीवादी तरीके से आवाज उठा रहे हैं, जिन पर फर्जी मुकदमे लादे जा रहे हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध पर नियंत्रण न कर पेट्रो और रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी की जा रही है। इसे हर हाल में वापस लिया जाए।
ज्ञापन में कृषि-किसान विरोधी कानून वापस लेने, एमएसपी को लागू कराने के लिए कानून बनाने, आंदोलनरत किसानों को रोकने के लिए लगे अवरोध हटाने, क्रय केंद्रों पर भ्रष्टाचार रोकने, नया विद्युत अधिनियम रद्द करने, श्रम कानून परिवर्तन रोकने, गन्ना समर्थन मूल्य घोषित कर चीनी मिलों पर भुगतान ब्याज माफ करने, जर्जर विद्युत उपकरण बदलने, किसान हित में स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने, जर्जर सहकारी समितियों का नवीनीकरण कर खाद-बीज उपलब्ध कराने, आपदा की क्षतिपूर्ति और छुट्टा पशुओं, नीलगाय से फसलों की सुरक्षा आदि मांगें शामिल रहीं। इस मौके पर भाकपा के राजेंद्र कन्नौजिया, कृपाशंकर, श्यामलाल बिंद, पारसनाथ नाथ, मनोज, भाकियू के सूर्यनाथ, घनश्याम, गुलाबधर, मल्लू राम, गोविंद लाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें