फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही के ढाबे में चल रहा था धंधा: 75 लाख की संपत्ति कुर्क, लड़कियों की ऐसी हालत देख पुलिस रह गई थी दंग

Fri, 11 Oct 2024 05:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: यह मामला 2023 की सात अगस्त का है। पुलिस ने यहां से लड़कियों को आपत्तिजनक स्थित में बरामद किया था। एक साल बाद यानी 11 अक्टूबर को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो मंजिला ढाबे को कुर्क कर दिया।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारी और पुलिस।। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानपुर में ढाबे की आड़ में देह व्यापार का धंधा करने वाले संचालक के खिलाफ शुक्रवार को जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर विठ्लपुर छतमी स्थित उसके दो मंजिला ढाबे को कुर्क कर दिया। ढाबे में अनैतिक तरीके से देह व्यापार का धंधा होता था। 

विज्ञापन


सात अगस्त 2023 को पुलिस ने ढाबे से लड़कियों को बरामद करने के साथ-साथ संचालक को भी गिरफ्तार किया था। कुर्क हुई सम्पत्ति की अनुमानित कीमत 75 लाख रुपये है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायान के नेतृत्व में जनपद की पुलिस ने सात अगस्त 2023 को वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के करीब आधा दर्जन ढाबों पर धावा बोलते हुए जांच-पड़ताल की थी। पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम की इस कार्रवाई में पुलिस ने वाराणसी-प्रयागराज के आधा दर्जन से अधिक होटल व ढाबों पर दबिश दी।

दबिश के दौरान वाजपेयी ढाबे से तीन से चार और गोपीगंज के एएफसी होटल से दो से तीन लड़कियों को हिरासत में लिया गया था। वहीं वाजपेयी ढाबा के संचालक राकेश बाजपेयी को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। कार्रवाई के दौरान कई युवक होटल की छत के रास्ते इधर-उधर होते हुए फरार हो गए। 

विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
पुलिस ने ढाबा संचालक के खिलाफ वेश्यावृत्ति और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस की जांच पड़ताल में यह भी पता चला कि ढाबा संचालक राकेश अपने साथियों के साथ मिलकर ढाबे की आड़ में देह व्यापार का धंधा करता है।

जिला मजिस्ट्रेट विशाल सिंह की अदालत ने पाया कि आरोपी को ढाबा अनैतिक तरीके से अर्जित की गई संपत्ति से बनाया गया है। कोर्ट ने आरोपी के ढाबे को कुर्क करने का आदेश दिया।

शुक्रवार को एसडीएम अरूण गिरी और सीओ चमन सिंह चावड़ा के नेतृत्व में टीम बिठ्ठलपुर, छतमी स्थित बाजपेयी ढाबा पहुंची। टीम ने 0.086 हेक्टेयर में बने दो मंजिला इमारत को कुर्क की। कुर्क की गई ढाबे की कीमत 75 लाख रुपये है।

एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस तरह के कार्यों में जिसकी भी संलिप्तता होगी। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें