ज्ञानपुर। डीएम आर्यका अखौरी के निर्देश पर एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी ने डीघ ब्लॉक के दरवांसी गांव में कार्यरत कोटे की दुकान का लाइसेंस अनियमितता के आरोप में बुधवार को निलंबित कर दिया है।
प्रभारी डीएसओ दिनेश कुमार यादव ने बताया कि चार दिन पूर्व ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ प्रार्थनापत्र देकर डीएम से कार्रवाई की मांग की थी। जांच के दौरान अनियमितता सामने आने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित करते हुए मैलौना के कोटे की दुकान से संबद्ध किया गया है। बृहस्पतिवार को ब्लाक गोदाम जंगीगंज-सूफीनगर से राशन समेत खाद्य सामानों का उठान कराकर गांव में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वितरण सुनिश्चित कराई जा रही है।