फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पशु आहार बताकर ले जा रहे थे दाल, 1.48 लाख लगाया जुर्माना

विज्ञापन
गोपीगंज मंड़ी समिति में खड़ी दाल लदी ट्रक। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज मंडी समिति जांच दल ने बृहस्पतिवार शाम को मध्य प्रदेश से गोरखपुर जा रहे एक ट्रक पर बिना मंडी शुल्क दिए जाने पर जुर्माना लगाया। चालक ने पशु आहार होने की बात कही, लेकिन जांच में वह अरहर की दाल निकली। जिसपर मंडी समिति ने एक लाख 48 हजार का जुर्माना लगाया। डीएम शैलेष कुमार ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित किया है। मंडी समिति के सचल दल के प्रभारी श्रेयश त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को हाईवे पर टीम जांच कर रही थी। चालक संतोष कुमार निवासी बलिया से कागजात मांगे गए तो वह देने में असमर्थ रहा। पहले तो उसने पशु आहार होने की बात कही, हालांकि जांच में दाल की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश से 340 क्विंटल अरहर की दाल गोरखपुर जा रही थी। जिसकी कीमत 11 लाख है।
विज्ञापन

मंडी समिति के सचिव धीरेंद्र गुप्ता ने मामले को डीएम से अवगत कराया। डीएम के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम गठित की गई। खाद्य एवं औषधीय प्रशासन की टीम ने भी जांच में दाल होने की पुष्टि की। खाद्य अधिकारी देवराज सिंह ने बताया कि प्रथम जांच में अरहर की दाल हल्के किस्म की है। पशु आहार में कई चीजों का मिश्रण किया जाता है लेकिन यह पशु आहार नहीं है। अधिकारियों ने रिपोर्ट में बताया कि संबंधित फर्म ने कृषि उपज दाल को पशु आहार प्रदर्शित कर मंडी शुल्क और विकास शुल्क न अदा किये जाने का कार्य किया है। जिस पर एक लाख 48 हजार का जुर्माना लगाया गया। मंडी समिति के सभापति एवं एडीएम न्यायिक विजय नारायण सिंह ने कहा कि अगर जुर्माने की राशि मंडी समिति के खाते में नहीं जमा की जाती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें